यूपी में सीट शेयरिंग पर सपा-कांग्रेस की बैठक अचानक टली:अब 3-4 दिन बाद होगी; सपा विधायक बोले- सपा अकेले ही सरकार बनाएगी

Nov 17, 2026 - 07:49
0
यूपी में सीट शेयरिंग पर सपा-कांग्रेस की बैठक अचानक टली:अब 3-4 दिन बाद होगी; सपा विधायक बोले- सपा अकेले ही सरकार बनाएगी
यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सीट शेयरिंग को लेकर सपा और कांग्रेस की आज होने वाली बैठक टाल दी गई है। बैठक आज दिल्ली में होनी थी। सपा मुखिया सोमवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। लेकिन, अब बैठक को 3-4 दिनों के लिए टाल दिया गया है। कांग्रेस ने सोमवार को दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर अहम बैठक की थी। सपा के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू होने से पहले ही 181 सीटों पर दावा ठोक दिया था। सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश बैठक से पहले पार्टी नेताओं के बैठक रणनीति बनाना चाहते हैं। सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ​​ने कहा- सपा और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच में लगातार बात चल रही है। गठबंधन होगा। यूपी में सपा की अकेले ही सरकार बन रही है। सपा की आंधी चल रही है। जनता प्रदेश में बदलाव का मन बना चुकी है। जनता यह चाहती है कि अखिलेश मुख्यमंत्री बने।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User