बलिया में 18 नवंबर से विकासखंडों में लगेंगे रोजगार मेले:सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, सेवायोजन पोर्टल पर कराएं रजिस्ट्रेशन

Nov 17, 2026 - 07:49
0
बलिया में 18 नवंबर से विकासखंडों में लगेंगे रोजगार मेले:सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, सेवायोजन पोर्टल पर कराएं रजिस्ट्रेशन
बलिया जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों पर 18 नवंबर से चरणबद्ध तरीके से रोजगार मेले लगाए जाएंगे। इनमें सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती की जाएगी। किसी भी विकासखंड के अभ्यर्थी निर्धारित तारीख पर किसी भी ब्लॉक में आयोजित मेले में शामिल हो सकेंगे। भर्ती भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के तहत पारित पसारा एक्ट 2005 के अनुसार होगी। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से जिला सेवायोजन कार्यालय, जिला सेवायोजन पोर्टल या संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की। किस ब्लॉक में किस तारीख को लगेगा मेला रोजगार मेले का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत बेलहरी और बांसडीह में 18 और 19 नवंबर 2026 को, बेरुआरबारी और चिलकहर में 20 और 21 नवंबर को, दुबहड़ और गड़वार में 22 और 23 नवंबर को मेले लगेंगे। मनियर और हनुमानगंज में 24 और 25 नवंबर को, नवानगर और नगरा में 26 और 27 नवंबर को रोजगार शिविर आयोजित होंगे। वहीं, पंदह और रसड़ा में तीन और चार दिसंबर, सीयर और रेवती में पांच और सात दिसंबर, मुरलीछपरा और सोहांव में आठ और नौ दिसंबर तथा बैरिया में 10 और 11 दिसंबर को रोजगार मेला लगेगा। सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती डिप्टी कमांडेंट रजनीश राय और भर्ती अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड सुरक्षा सेवाएं देने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी है। कंपनी सिविल डिफेंस के तहत NDRF से प्रशिक्षित लोगों को भी रोजगार देती है। रोजगार मेले में सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती की जाएगी। सुरक्षा सैनिक पद के लिए अभ्यर्थी का हाईस्कूल पास होना जरूरी है। उसकी उम्र 19 से 40 साल, लंबाई 168 सेंटीमीटर और सीना 80 से 85 सेंटीमीटर होना चाहिए। वजन 56 किलो से अधिक और 90 किलो से कम होना चाहिए। सुपरवाइजर पद के लिए इंटरमीडिएट पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की उम्र 19 से 40 साल और लंबाई 170 सेंटीमीटर होनी चाहिए। 350 रुपए पंजीकरण शुल्क, जौनपुर में होगी ट्रेनिंग चयनित अभ्यर्थियों से 350 रुपए पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। इसके बाद उन्हें ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जाएगा। एक महीने की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में सुरक्षा के काम पर तैनाती दी जाएगी। इन शहरों में मिल सकती है तैनाती चयनित युवाओं को बनारस, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, बेंगलुरु, नोएडा और गुड़गांव में तैनाती दी जाएगी। होटल, रेलवे, मेट्रो, अस्पताल और विश्वनाथ मंदिर सहित अन्य स्थानों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरी के दौरान PF, ESI, ग्रेच्युटी, सरकारी पेंशन और बीमा जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। यहां करें संपर्क रोजगार मेले और भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी 7054726330, 7800406043 और 8957008937 नंबर पर संपर्कर कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तारीख पर अपने संबंधित विकासखंड मुख्यालय पहुंचकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User