उन्नाव में युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दी:पत्नी तीन साल से अलग रहती थी, दहेज उत्पीड़न का केस

Nov 12, 2026 - 14:18
0
उन्नाव में युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दी:पत्नी तीन साल से अलग रहती थी, दहेज उत्पीड़न का केस
उन्नाव के सुपासी गांव में गुरुवार सुबह रोहित (28) ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की परिस्थितियां साफ होंगी। रोहित, मिट्ठू लाल का बेटा था। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार सुबह घर के बाकी सदस्य धान काटने गए थे। रोहित घर पर अकेला था। कुछ देर बाद परिजनों को उसके फांसी लगाने की जानकारी मिली। परिजनों ने दोपहर करीब एक बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर घटना की जानकारी दी। रोहित की शादी शारदा से हुई थी। उनकी चार साल की बेटी वैष्णवी है। शारदा करीब तीन साल से रोहित से अलग रह रही थी। परिजनों के मुताबिक, शारदा ने रोहित पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसी विवाद के चलते दोनों के संबंध खराब हो गए थे। पति-पत्नी के बीच दहेज उत्पीड़न से जुड़ा केस भी चल रहा था। पति-पत्नी के बीच विवाद की बात परिवार की एक युवती ने बताया कि घटना के समय घर के लोग धान काटने गए थे। रोहित घर पर किसी से फोन पर बात कर रहा था। परिजनों को लगा कि वह पत्नी से बात कर रहा होगा। युवती ने पति-पत्नी के बीच विवाद की बात भी कही। पहले भी फांसी लगाने की कोशिश की परिजनों के अनुसार, रोहित पहले भी फांसी लगाने की कोशिश कर चुका था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User