पुलिस चौकी में धमाका! सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने का दावा, मचा हड़कंप
गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के पीछे धमाके से हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर एक संगठन ने जिम्मेदारी लेने का दावा किया है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
दि राइजिंग न्यूज़ | गाजियाबाद | 7 नवंबर 2026
खबर: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार रात करीब 9 बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाका चौकी के पीछे कबाड़ वाहनों की पार्किंग वाली जगह पर हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि चौकी के दो शीशे टूट गए और एक दीवार में दरार आ गई। कांच के टुकड़े लगने से वहां सामान पहुंचाने आया एक व्यक्ति भी घायल हो गया। घटना के समय चौकी में एक उपनिरीक्षक मौजूद था।
धमाके के बाद सोशल मीडिया पर 'गाजी 2' नाम के एक एक्स खाते से पोस्ट सामने आई, जिसमें 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' नाम के संगठन ने घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पोस्ट में वसुंधरा पुलिस चौकी को निशाना बनाने की धमकी भी दी गई है। हालांकि, इस पोस्ट की प्रामाणिकता और संगठन की भूमिका की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से नमूने जुटाकर जांच के लिए आगरा भेजे गए हैं। पुलिस धमाके के पीछे किसी साजिश या हादसे की आशंका समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण जांच में चुनौती आ रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)