AI से पता चलेगी मिट्टी सेहत व फसल में कीट:आईआईटी की स्टार्टअप कंपनी को एग्जिम बैंक व सिडबी से मिला निवेश
खेतों में कौन सा कीट फसल को नुकसान पहुंचा रहा है और मिट्टी की सेहत कैसी है, अब इसकी जानकारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से मिलेगी। आईआईटी कानपुर में इनक्यूबेटेड एग्रीटेक कंपनी ScaNxt साइंटिफिक टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को जेरोधा की निवेश शाखा रेनमैटर, सिडबी और एग्जिम बैंक से निवेश मिला है। इससे कंपनी अपनी एआई आधारित कृषि तकनीक का विस्तार करेगी। खेती से जुड़े फैसले लेने में मिलेगी मदद कंपनी की पेटेंटेड 'डिटेक्ट' तकनीक और 'एग्रोलेंस' प्लेटफॉर्म एआई की मदद से खेतों में कीटों की पहचान कर फसल बचाने के लिए जरूरी सलाह देते हैं। वहीं, कंपनी का 'भू-परीक्षक' उपकरण नियर इन्फ्रारेड (एनआईआर) तकनीक और मशीन लर्निंग से बिना रसायनों के मिट्टी की जांच करता है। इससे किसानों को मृदा स्वास्थ्य की जानकारी मिलती है और खेती से जुड़े फैसले लेने में मदद मिलती है। 90 हजार किसानों तक पहुंच कंपनी के संस्थापक एवं सीईओ रजत वर्धन के मुताबिक, निवेश का इस्तेमाल AI आधारित उत्पादों के विकास, रिसर्च और तकनीक को ज्यादा किसानों तक पहुंचाने में किया जाएगा। कंपनी अब तक करीब 90 हजार किसानों तक पहुंच बना चुकी है। इसकी सेवाएं 21 से अधिक राज्यों में 200 से ज्यादा कंपनियों और संस्थानों तक पहुंच रही हैं। कंपनी का लक्ष्य भारतीय कृषि तकनीक को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाना भी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)