छोटी दीपावली पर बाजारों में भीड़ से जाम लगा:शामली में मजारा रोड पर करीब एक घंटे फंसे रहे जिला अस्पताल के CMS

Nov 07, 2026 - 19:42
0
छोटी दीपावली पर बाजारों में भीड़ से जाम लगा:शामली में मजारा रोड पर करीब एक घंटे फंसे रहे जिला अस्पताल के CMS
शामली में छोटी दीपावली पर शनिवार को शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल रही। भीड़ बढ़ने के साथ ही मजार रोड समेत कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए शामली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी तैनात रहे, लेकिन इसके बावजूद लोगों को जाम से जूझना पड़ा। मजारा रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान जिला अस्पताल के सीएमएस भी करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। स्थानीय लोगों का कहना था कि वीवी डिग्री कॉलेज में लगी पटाखों की दुकानों तक जाने वाले रास्ते पर पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं होने के कारण लोगों ने सड़क किनारे और रास्ते में वाहन खड़े कर दिए। इससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, वीवी डिग्री कॉलेज में लगी पटाखों की दुकानों का निरीक्षण करने नायब तहसीलदार त्रिपुरेश त्रिवेणी पहुंचे। उन्होंने दुकानों की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि छोटी दीपावली पर लोगों में खासा उत्साह है और बाजारों में भीड़भाड़ बनी हुई है। पटाखों की दुकानों का निरीक्षण करने के लिए वह मौके पर पहुंचे थे। वहीं, पटाखा दुकानदारों ने बताया कि इस बार पटाखों की कीमतें अपेक्षाकृत कम हैं, लेकिन खरीदारी के लिए ग्राहकों की संख्या कम पहुंच रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User