केन्द्रीय विद्यालय में स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस:विद्यार्थियों को दिया अनुशासन और नेतृत्व का संदेश, प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Nov 07, 2026 - 19:42
0
केन्द्रीय विद्यालय में स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस:विद्यार्थियों को दिया अनुशासन और नेतृत्व का संदेश, प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
गोरखपुर के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, वायुसेना स्थल में भारत स्काउट एवं गाइड का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्राचार्य बैरिस्टर पाण्डेय उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत प्राचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर और स्काउटिंग के जनक लॉर्ड बैडेन पॉवेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके की। भारत स्काउट एवं गाइड के कैडेट्स ने मुख्य अतिथि को पारंपरिक स्कार्फ पहनाकर उनका स्वागत किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को स्काउटिंग के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग का उद्देश्य युवाओं में भाईचारे, जिम्मेदारी, चरित्र निर्माण, अनुशासन और नेतृत्व कौशल का विकास करना है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन भारत स्काउट एवं गाइड के प्रभारी आशीष कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User