15 साल की किशोरी से खेत में किया रेप:एटा में मां की शिकायत पर केस दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर गांव के श्यामसुंदर (20) के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। खेत में शौच के लिए गई थी किशोरी पुलिस के मुताबिक, घटना 4 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे हुई। किशोरी खेत में शौच के लिए गई थी, तभी गांव के आरोपी ने उसे पकड़कर दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने पर आरोपी मौके से भाग गया। घर लौटकर किशोरी ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। किशोरी के भाई ने बताया कि उसकी बहन 4 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे खेत में शौच के लिए गई थी। उसने आरोप लगाया कि गांव के युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। परिवार ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। मां की शिकायत पर FIR दर्ज अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने शनिवार रात 8 बजे बताया कि किशोरी की मां की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)