महाकाल-लोक की तर्ज पर चित्रकूट में बनेगा वनवासी राम लोक:सीएम मोहन ने कुल्हड़ में पी चाय, श्रद्धालुओं को बांटी मिठाई

Nov 07, 2026 - 20:14
0
महाकाल-लोक की तर्ज पर चित्रकूट में बनेगा वनवासी राम लोक:सीएम मोहन ने कुल्हड़ में पी चाय, श्रद्धालुओं को बांटी मिठाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार शाम 4 बजे दीपावली पर चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने पंचवटी घाट पर मंदाकिनी नदी में दीपदान किया और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मां मंदाकिनी की पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने चित्रकूट के प्रमुख संतों को शॉल, श्रीफल और अंगवस्त्र भेंट किए। उन्होंने संतों से आशीर्वाद भी लिया। सीएम ने चित्रकूट धाम से गुप्त गोदावरी तक फोरलेन सड़क बनाने के काम का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों का विकास पर्यटन नहीं, तीर्थाटन की भावना से कर रही है। उन्होंने कहा कि उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर ओरछा में रामराजा लोक और चित्रकूट में वनवासी राम लोक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम ने वनवास के दौरान चित्रकूट में 11 साल से ज्यादा समय बिताया था। सड़क किनारे सीएम ने कुल्हड़ चाय पी मुख्यमंत्री ने कामतानाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। प्राचीन मुखारबिंद के दर्शन के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं को दीपावली की मिठाई बांटी और शुभकामनाएं दीं। वे सड़क किनारे चाय की दुकान पर पहुंचे और कुल्हड़ वाली चाय पी। उन्होंने दीपक बेच रहे बच्चों से बात की और उनसे दीपक खरीदे। स्वास्थ्य शिविर का भी जायजा लिया मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए बने स्वास्थ्य शिविर का जायजा लिया। उन्होंने डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों से इलाज की व्यवस्था की जानकारी ली। स्वास्थ्यकर्मियों के साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए पीपा पुल का भी जायजा लिया। कार्यक्रम में नगरीय विकास-आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तथा श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User