स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को साड़ी-मिठाई दी:मुरादाबाद में दीपावली मिलन समारोह, दीपक-सजावटी सामान की सराहना
मुरादाबाद में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ दीपावली मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को साड़ी और मिठाई भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। कार्यक्रम में महिलाओं के बनाए हाथों से बने दीपक और सजावटी सामान भी लिए गए। उनके उत्पादों की सराहना कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। इस मौके पर प्रिया अग्रवाल ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने हुनर और मेहनत से परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही हैं। वे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हुनर को सम्मान देना और उन्हें आगे बढ़ने के मौके देना जरूरी है। समारोह के जरिए महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)