झांसी से 57 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चला रहा रेलवे:चारों दिशाओं में दीवाली-छठ पूजा तक होगा संचालन
दीपावली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने झांसी मंडल से 57 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। इनमें 22 ट्रेनें शनिवार को संचालित हो रही हैं। इन ट्रेनों से दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, गोरखपुर, पटना, प्रयागराज, कानपुर और हावड़ा समेत कई प्रमुख शहरों तक पहुंचना आसान होगा। रेलवे का दावा है कि स्पेशल ट्रेनों के संचालन से नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम होगा। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और सुविधाओं के इंतजाम भी किए हैं। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, उरई, बांदा, महोबा और चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था की गई है। टिकट काउंटर से लेकर वेटिंग हॉल तक बढ़ाई सुविधाएं रेलवे ने टिकट काउंटरों पर भीड़ नियंत्रित करने और ऑनलाइन टिकट बुकिंग व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं। स्टेशनों पर वाणिज्य विभाग और आरपीएफ के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यात्री प्रतीक्षालयों में बैठने की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, रोशनी और शौचालयों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण भी कर रहे हैं। पटाखे और ज्वलनशील सामान की हो रही जांच त्योहार के दौरान सुरक्षा को लेकर आरपीएफ और जीआरपी संयुक्त रूप से निगरानी कर रही हैं। ट्रेनों और स्टेशन परिसर में पटाखे, सिलेंडर, पेट्रोल, केरोसिन, अल्कोहल और अन्य ज्वलनशील पदार्थों के अवैध परिवहन को रोकने के लिए जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर पर नजर रखी जा रही है। अनजान लोगों से खाने-पीने की चीजें न लें आरपीएफ यात्रियों को जागरूक भी कर रही है। उन्हें अनजान लोगों से खाने-पीने की चीजें नहीं लेने की सलाह दी जा रही है। वहीं, पीए सिस्टम के जरिए ट्रेनों के आने-जाने और प्लेटफॉर्म बदलने की जानकारी लगातार दी जा रही है, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)