नगरपालिका अध्यक्ष बोले- सपा विधायक ने समर्थकों संग हमला किया:रास्ता रोककर मारपीट, गाली-गलौज की, शिकायत के बाद थाने में बैठे भाजपा कार्यकर्ता

Nov 07, 2026 - 20:14
0
नगरपालिका अध्यक्ष बोले- सपा विधायक ने समर्थकों संग हमला किया:रास्ता रोककर मारपीट, गाली-गलौज की, शिकायत के बाद थाने में बैठे भाजपा कार्यकर्ता
कौशांबी में मंझनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज 'फौजी' ने सदर विधायक इंद्रजीत सरोज समेत चार लोगों पर हमले का आरोप लगाया। कहा- रास्ता रोककर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने शनिवार रात करीब 7 बजे थाना कोखराज के प्रभारी निरीक्षक को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता थाने में बैठे रहे। प्रयागराज जाते समय रास्ते में रोकने का आरोप वीरेंद्र सरोज के मुताबिक, वह अशोक नगर, वार्ड नंबर 10, ओसा चौराहा, मंझनपुर के निवासी हैं। उन्होंने शिकायत में बताया 7 नवंबर को शाम करीब 4:30 बजे वह मंझनपुर नगर पालिका से अपनी गाड़ी से प्रयागराज जा रहे थे। आरोप है कि करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव में प्रदीप चौधरी के घर के पास सदर विधायक इंद्रजीत सरोज, ओसा निवासी वेदपाल, शादाब और शिवपूजन यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंच गए। वीरेंद्र सरोज का आरोप है कि इन लोगों ने उन्हें रोककर हमला किया और भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी शिकायत के अनुसार, मौके पर कहासुनी हुई। इस दौरान उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की गई। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। वीरेंद्र सरोज ने करारी थानाध्यक्ष से मामले में विधिक कार्रवाई करने की मांग की है। जांच के बाद होगी कार्रवाई मामले से नाराज दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता थाने में बैठे रहे। थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज की शिकायत मिली है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User