16 नवंबर से जनगणना की स्व-गणना शुरू होगी:प्रतापगढ़ में सीडीओ ने लालगंज और कुंडा तहसील के प्रगणकों को दिया प्रशिक्षण

Nov 14, 2026 - 17:17
0
16 नवंबर से जनगणना की स्व-गणना शुरू होगी:प्रतापगढ़ में सीडीओ ने लालगंज और कुंडा तहसील के प्रगणकों को दिया प्रशिक्षण
प्रतापगढ़ में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां चल रही हैं। 16 नवंबर से स्व-गणना शुरू होगी। इसमें लोग मोबाइल फोन से घर बैठे अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने शनिवार दोपहर 1 बजे राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ परिसर में लालगंज और कुंडा तहसील के प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया। बैठक शाम करीब 5 बजे तक चली। सीडीओ ने तैयारियों की समीक्षा की और प्रगणकों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रगणक अपने तय इलाकों में रहकर लोगों को स्व-गणना के बारे में बताएं और प्रक्रिया पूरी करने में मदद करें। उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 की पूरी प्रक्रिया पहली बार डिजिटल और पेपरलेस तरीके से होगी। उन्होंने प्रगणकों से अपनी जिम्मेदारी निभाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्व-गणना में शामिल कराने को कहा। प्रशिक्षक धर्मेंद्र ओझा ने स्व-गणना की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि नागरिक मोबाइल ऐप में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करेंगे। फिर मोबाइल पर आए ओटीपी को सत्यापित कर ऐप में पूछे गए सवालों के जवाब भरेंगे। जानकारी दर्ज करने के बाद स्व-गणना आईडी मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना होगा। प्रगणक के घर पहुंचने पर नागरिक को यह आईडी देनी होगी। इसके जरिए प्रगणक जनगणना की आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User