2027 का चुनाव लोधी बनाम योगी होगा- डिंपल यादव:भाजपा पर लगाया समाज और किसानों के साथ धोखा करने का आरोप
मैनपुरी में लोधी समाज की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। उनके साथ पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव और लोधी समाज के कई नेता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में डिंपल यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और लोधी समाज से जुड़े राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। बोलीं- 2027 का चुनाव लोधी बनाम योगी होगा डिंपल यादव ने महापंचायत में मौजूद भीड़ का जिक्र करते हुए कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव ‘लोधी बनाम योगी’ होगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने लोधी समाज के साथ हमेशा धोखा किया है। उन्होंने किसानों के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार को घेरा और किसानों के साथ गलत व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया। उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप डिंपल यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि यदि 2027 में भाजपा की सरकार बनती है तो अगड़े, पिछड़े और दलित समाज के लोगों के हाथ में कटोरा रह जाएगा। PDA के तहत मतदान की अपील सपा सांसद ने कहा कि प्रदेश में सभी समाज के हित की लड़ाई PDA के माध्यम से लड़ी जा रही है। उन्होंने लोगों से 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के PDA के तहत मतदान करने की अपील की। डिंपल यादव ने कहा कि PDA के जरिए सभी समाज के लोगों को सम्मान और उनका हक दिलाने की बात सपा कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)