अंबेडकरनगर में कल कक्षा-1 से 12वीं तक छूट्‌टी:डीएम ने दिया आदेश, सभी बोर्ड के स्कूलों में नहीं होगी पढ़ाई

Nov 15, 2026 - 22:32
0
अंबेडकरनगर में कल कक्षा-1 से 12वीं तक छूट्‌टी:डीएम ने दिया आदेश, सभी बोर्ड के स्कूलों में नहीं होगी पढ़ाई
अंबेडकरनगर में छठ पूजा के मद्देनजर सोमवार, 16 नवंबर को जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने रविवार को कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया। इसके तहत परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त और अन्य विद्यालयों में सोमवार को शिक्षण कार्य बंद रहेगा। विद्यार्थियों को स्कूल नहीं जाना होगा। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का करेंगी पारण छठ पर्व को लेकर जिले में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह है। रविवार को व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन करेंगी। घाटों पर भीड़ को देखते हुए सतर्कता छठ पर्व के अंतिम दिन जिले के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सतर्क है। श्रद्धालुओं की आवाजाही और धार्मिक अनुष्ठानों को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User