4 लोगों ने घर में घुसकर दंपती से मारपीट की:सिद्धार्थनगर में पुरानी रंजिश का आरोप, पति घायल, चारों पर केस दर्ज
सिद्धार्थनगर के उसका बाजार थाना क्षेत्र के करमा डीहवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला और उसके पति से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के चार लोगों ने घर में घुसकर दंपती के साथ मारपीट की। महिला के पति को चोटें आईं। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
करमा डीहवा निवासी फूलकुमारी पत्नी संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के रामललित पुत्र छोटे, अर्चना पुत्री रामललित, प्रदीप पुत्र छोटे और रामललित की पत्नी से उनके परिवार की पुरानी रंजिश है।
आरोप है कि 27 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद चारों आरोपी उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए फूलकुमारी और उनके पति संजय से मारपीट की।
फूलकुमारी के मुताबिक, मारपीट में संजय को चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ। घायल संजय को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
फूलकुमारी की शिकायत पर उसका बाजार पुलिस ने 27 नवंबर को चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने और घर में घुसने के आरोप में केस दर्ज किया। मामले की जांच उपनिरीक्षक अरविंद कुमार द्विवेदी को सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)