4 साल की बच्ची लापता, दूसरी-को नाले में फेंका:हरदोई में बच्ची बोली- गिटार वाला साइकिल पर ले गया और पीटा, केस दर्ज
हरदोई में दो अलग-अलग घटनाओं में चार साल की बच्ची लापता हो गई, जबकि पांच साल की बच्ची को साइकिल पर ले जाकर पीटने और नाले में फेंकने का आरोप है। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। इसमें एक मामला लोनार कोतवाली में शुक्रवार की रात 9:13 पर व दूसरा शहर कोतवाली में अपहरण व मारपीट की धारा में दर्ज किया गया है। पहला मामला लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी चार साल की बेटी 13 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे एक स्थानीय निवासी के घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह लापता हो गई। परिजनों ने गांव और आसपास के इलाकों में बच्ची को तलाशा, लेकिन उसका पता नहीं चला। शुक्रवार रात अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया गया। दूसरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि 12 नवंबर को शाम करीब 7 बजे उनकी पांच साल की बेटी आंबेडकर पार्क के पास स्थित दुकान पर थी। मां कुछ देर के लिए घर गईं। लौटने पर बच्ची दुकान पर नहीं मिली। तलाश के दौरान बच्ची रद्देपुरवा रोड पर नाले के पास गिरी हुई मिली। बच्ची ने बताया कि एक अज्ञात साइकिल सवार गिटार वाला उसे साइकिल पर बैठाकर ले गया, पीटा और नाले में धकेल दिया। बच्ची के चेहरे पर चोटें आईं और आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने दूसरे मामले में भी अपहरण और अन्य धाराओं में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)