राजीव कृष्ण बने यूपी के कार्यवाहक DGP, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

दि राइजिंग न्यूज। लखनऊ। 31 मई, 2025 ।  उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य का कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। 1991 बैच के आईपीएस अफसर राजीव कृष्ण वर्तमान में डीजी विजिलेंस और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। अब उन्हें राज्य की पूरी पुलिस व्यवस्था की कमान सौंप दी गई है।

राजीव कृष्ण बने यूपी के कार्यवाहक DGP, योगी सरकार ने जारी किया आदेश
Rajiv Krishna became the acting DGP of UP

दि राइजिंग न्यूज। लखनऊ। 31 मई, 2025 । 

उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य का कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। 1991 बैच के आईपीएस अफसर राजीव कृष्ण वर्तमान में डीजी विजिलेंस और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। अब उन्हें राज्य की पूरी पुलिस व्यवस्था की कमान सौंप दी गई है।

कौन हैं राजीव कृष्ण?

राजीव कृष्ण उत्तर प्रदेश कैडर के 1991 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी हैं। वे बरेली, कानपुर, अलीगढ़, मथुरा, इटावा, नोएडा, आगरा और लखनऊ जैसे जिलों में ASP, SP, और SSP जैसे अहम पदों पर तैनात रहे हैं। यूपी एटीएस के पहले DIG भी राजीव कृष्ण ही थे।

उन्होंने मेरठ रेंज के आईजी और लखनऊ, आगरा के ADG जोन के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। अगस्त 2023 में वे ADG विजिलेंस बने और जनवरी 2024 में DG के पद पर प्रमोट हुए। मार्च 2024 में जब पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ, तो सरकार ने भरोसा जताते हुए भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंप दी। उन्होंने परीक्षा को दोबारा निष्पक्ष ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

परिवार का प्रशासनिक प्रभाव

राजीव कृष्ण की पत्नी मीनाक्षी सिंह एक वरिष्ठ IRS अधिकारी हैं और वर्तमान में लखनऊ में आयकर आयुक्त के पद पर तैनात हैं। उनके साले राजेश्वर सिंह, जो पूर्व में ED के अधिकारी थे, अब लखनऊ के सरोजिनी नगर से विधायक हैं। उनकी साली लक्ष्मी सिंह, एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में नोएडा की पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। प्रशासनिक जगत में इनका परिवार "फैमिली ऑफ ब्यूरोक्रेट्स" के रूप में जाना जाता है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजीव कृष्ण की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा,

"यूपी को मिला एक और कार्यवाहक DGP ! यदि व्यक्ति की जगह संविधान और विधान के प्रति निष्ठावान रहते तो कम-से-कम अपनी निगाह में तो सम्मान पाते... अब देखना है कि नए वाले निष्पक्ष न्याय कर पाते हैं या नहीं।"