सर्राफा व्यापारी से लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:सीतापुर में 72 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, पैर में गोली लगने से घायल
सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में धनतेरस की संध्या पर सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे संदना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार रुपए के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगने से वह घायल हुए है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए सोने के आभूषण, 31 हजार रुपए की नकदी, वारदात में इस्तेमाल अपाचे बाइक और अवैध असलहे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर को संदना थाना क्षेत्र के मंझारी चौराहे पर सर्राफा व्यापारी विमलेश रस्तोगी पुत्र गुलजारी निवासी इस्माइलगंज, थाना संदना, हाल पता प्रेमनगर उत्तरी, सिधौली के साथ लूट की वारदात हुई थी। मामले में संदना थाने में मुकदमा अपराध संख्या 310/26 धारा 309(6) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए थे। आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम साथ ही दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। मंगलवार को सीओ मिश्रित विशाल गुप्ता के नेतृत्व में संदना पुलिस व एसओजी टीम ने गणेशपुर सरकारी ट्यूबवेल तिराहे के पास मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान इरफान पुत्र इसहाक निवासी राजेंद्र नगर बी ब्लॉक, गोला गोकर्णनाथ और दीपक सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी अहमदनगर गांव, थाना हैदराबाद, जिला लखीमपुर खीरी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 25 ग्राम सोने के आभूषण (लूटे गए आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी), 31 हजार रुपए नकद और बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक बरामद की है। तीन खोखा कारतूस 315 बोर भी मिले इसके अलावा दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस 315 बोर भी मिले हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)