आगरा दलित सम्मेलन में बर्खास्त फायरमैन ने जताई एनकाउंटर आशंका:गोरखनाथ मठ धमकी के आरोपी बर्खास्त फायरमैन ने सपा के प्रचार की कही बात
गोरखनाथ मठ को आग लगाने की धमकी देने के मामले में चर्चा में आए बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर ने दलित सम्मेलन में पहुंच नया बयान दिया। उन्होंने कहा- डबल इंजन की सरकार फेक है, पुलिस-प्रशासन एक है। वह समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार प्रसार करेंगे। अपने खिलाफ दर्ज सभी मामलों को झूठा बताया। राठौर का कहना है कि वे दलित सम्मेलन के मुख्य अतिथि और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने की उम्मीद से सम्मेलन में पहुंचे। उनकी ओर से दिया गया यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल है। राठौर ने कहा कि उनके खिलाफ जो भी केस दर्ज हैं, वे झूठे हैं। उन्होंने मांग की कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और अगर वे दोषी साबित होते हैं तो उन्हें सजा दी जाए। डबल इंजन सरकार को फेक करार देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन एक हैं। मानसिक रोगी बताए जाने के आरोपों का जवाब देते हुए राठौर ने दावा किया कि उन्होंने रामजी लाल सुमन के बड़े पौत्र कृष्णा को पढ़ाया है। साथ ही डीजी टेलिकाम आशुतोष पांडे की बेटी श्यामभवी पांडे, आईजी विजिलेंस मंजिल सैनी के बेटे रोमिल और बेटी कायरा को भी पढ़ाया है। नेट जेआरएफ क्वालीफाइड की बताया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें मानसिक रोगी घोषित कर भरत तिवारी की तरह एनकाउंटर किया जाएगा, ऐसी बातें कही जा रही हैं। कौन हैं जितेंद्र राठौर
जितेंद्र राठौर मूल रूप से शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) के रहने वाले हैं। वे आगरा अग्निशमन विभाग में फायरमैन के पद पर तैनात थे। अनुशासनहीनता, सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणियां और वर्दी में बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोपों में उन्हें सेवा से बर्खास्त किया गया था। इससे पहले वे दिल्ली, लखनऊ और आगरा में ‘कॉकरोच’ बनकर प्रदर्शन भी कर चुके हैं। धमकी और एफआइआर
छह नवंबर के आसपास राठौर ने UP-112 पर कॉल कर कहा था कि अगर जांच आख्या समय पर नहीं मिली तो वे गोरखनाथ मठ में जाकर आग लगा देंगे। कॉल में उन्होंने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य बताया और बात रिकॉर्ड करने को कहा। ऑडियो वायरल होने के बाद हिंदू युवा वाहिनी के मनु महाजन की तहरीर पर थाना न्यू आगरा में उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई। धमकी के बाद उन्होंने न्यू आगरा थाने के थाना प्रभारी को दीवाली की मिठाई भी दी थी, जिसके बाद संबंधित थाना प्रभारी का ट्रांसफर भी हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)