पूर्व पक्षकार बोले- विरोध का कोई मतलब नहीं:अखिलेश अयोध्या आएं तो सरयू में स्नान कर रामलला के दर्शन करें

Nov 15, 2026 - 17:01
0
पूर्व पक्षकार बोले- विरोध का कोई मतलब नहीं:अखिलेश अयोध्या आएं तो सरयू में स्नान कर रामलला के दर्शन करें
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे से पहले बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने उन्हें संदेश दिया है। उन्होंने अखिलेश से अयोध्या आने पर सरयू में स्नान करने और रामलला के दर्शन करने की अपील की है। इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या भगवान श्रीराम की नगरी है। यहां आने वाले हर व्यक्ति का सम्मान होना चाहिए। यह आस्था और मर्यादा की नगरी है, इसलिए सभी को यहां की धार्मिक परंपराओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने अयोध्या में हुए विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी की। उनका कहना है कि शहर की तस्वीर बदली है और अब अयोध्या पहले से अधिक सुंदर और व्यवस्थित हो गई है। बोले- भगवान की शरण में सभी की सुनवाई होती है इकबाल अंसारी ने कहा कि भगवान की शरण में आने वाले हर व्यक्ति की सुनवाई होती है। अयोध्या में किसी के साथ धर्म या जाति के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। यहां आने वाले सभी लोगों को एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं और परंपराओं का सम्मान करना चाहिए। अयोध्या के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए अंसारी ने कहा कि शहर में मठ-मंदिरों के साथ चौड़ी सड़कें, कुंड, पार्क और दूसरी सुविधाएं विकसित हुई हैं। अयोध्या अब पहले से ज्यादा सुंदर और व्यवस्थित दिखाई देती है। इसे घूमने लायक नगरी बनाने का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। बोले- मंदिर बन चुका, पुरानी बातें याद करने का मतलब नहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए इकबाल अंसारी ने कहा कि मंदिर बन चुका है और वहां पूजा-पाठ हो रहा है। अब पुरानी बातों को याद करने का कोई मतलब नहीं है। अयोध्या में विरोध के बजाय सभी को आपसी सम्मान और मर्यादा के साथ रहना चाहिए। रामनगरी आने वाले हर व्यक्ति को यहां की आस्था और परंपराओं का सम्मान करना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User