आगरा में अतिक्रमण के खिलाफ मुनादी:दुकानदारों को दी जा रही चेतावनी, टीम कर रही पेट्रोलिंग

Nov 24, 2026 - 17:30
0
आगरा में अतिक्रमण के खिलाफ मुनादी:दुकानदारों को दी जा रही चेतावनी, टीम कर रही पेट्रोलिंग
आगरा के टेढ़ी बगिया-कालिंदी विहार रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ लगातार दो दिन तक बुलडोजर चलाने के बाद अब नगर निगम ने दोबारा कब्जे रोकने के लिए निगरानी शुरू कर दी है। नगर निगम के प्रवर्तन दल की टीम ने पूरे क्षेत्र में पेट्रोलिंग की। इस दौरान मुनादी कर दुकानदारों को सड़क और फुटपाथ पर सामान न रखने की सख्त हिदायत दी गई। टीम ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने के बाद यदि किसी ने दोबारा सड़क या फुटपाथ पर कब्जा किया तो उसके खिलाफ फिर से कार्रवाई की जाएगी। जाम की स्थिति बनी रहती थी टेढ़ी बगिया-कालिंदी विहार रोड पर सड़क किनारे और फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी। अतिक्रमण की वजह से राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मुनादी की 2 तस्वीरें… सीएमग्रिड योजना के तहत चल रहे विकास कार्य भी अतिक्रमण के चलते प्रभावित हो रहे थे। इसे देखते हुए शनिवार और रविवार को नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया था। हटाया गया था अतिक्रमण इस दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण, दुकानों के बाहर लगाए गए टिन शेड, बोर्ड, होर्डिंग और अन्य अवैध निर्माणों को जेसीबी की मदद से हटाया गया था। अभियान में दर्जनों अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए थे। दो दिन की कार्रवाई के बाद नगर निगम ने अब इस रोड पर नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था शुरू कर दी है, ताकि हटाए गए अतिक्रमण दोबारा न होने पाएं। प्रवर्तन दल की टीम ने दुकानदारों को मुनादी के जरिए चेतावनी दी कि दुकान का सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें और फुटपाथ को पूरी तरह खाली रखें। नगर निगम की इस पहल का उद्देश्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User