साइबर ठगी के पांच पीड़ितों को रकम वापस मिली:मऊ में पुलिस ने बैंक खातों में लौटाए 3.37 लाख रुपये
मऊ में साइबर ठगी के पांच पीड़ितों के बैंक खातों में पुलिस ने कुल 3,37,313 रुपये वापस कराए। साइबर क्राइम थाना और दक्षिणटोला पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में साइबर अपराध रोकने और पीड़ितों की मदद के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में टीम ने कार्रवाई की। साइबर क्राइम और दक्षिणटोला थाना प्रभारियों ने टीम का नेतृत्व किया। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा निवासी जावेद अख्तर खान के खाते में 1,61,715 रुपये लौटाए गए। कोइरियापार निवासी नमित श्रीवास्तव को 50 हजार रुपये और सरायलखंसी क्षेत्र के चांदमारी-ईमिलिया निवासी अर्जुन कुमार शर्मा को 5,400 रुपये वापस मिले। परदहा के मिल रोड निवासी अनिरुद्ध प्रताप सिंह के खाते में 48 हजार रुपये और दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के रैनी गांव निवासी मीरा उपाध्याय के खाते में 72,198 रुपये लौटाए गए। पांचों को कुल 3,37,313 रुपये वापस मिले। रकम वापस मिलने पर पीड़ितों ने मऊ पुलिस और साइबर क्राइम टीम को धन्यवाद दिया। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने या आधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। पुलिस के मुताबिक, समय रहते शिकायत मिलने पर ठगी की रकम फ्रीज कराकर वापस कराने की कार्रवाई की जा सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)