कारसेवा का आह्वान करने वाले मथुरा के संत को धमकी:न्यू आगरा थाने में दी तहरीर, मथुरा कारसेवा के लिए किया था औजारों का पूजन

Nov 24, 2026 - 17:30
0
कारसेवा का आह्वान करने वाले मथुरा के संत को धमकी:न्यू आगरा थाने में दी तहरीर, मथुरा कारसेवा के लिए किया था औजारों का पूजन
6 दिसंबर को मथुरा की शाही ईदगाह के गुंबद को हटाने के लिए कारसेवा का आह्वान कर रहे चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर डॉ. सच्चिदानंद महाराज को आगरा में जान से मारने की धमकी मिली है। वे मंगलवार को हाथी घाट पर कारसेवा के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद आगरा से वापस लौटते समय उन्हें अज्ञात व्यक्ति ने फोन कॉल कर धमकी दी। महाराज ने इस मामले में न्यू आगरा थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि इससे पहले भी अलग-अलग मोबाइल नंबरों और ई-मेल आईडी से धमकियां मिल चुकी हैं। एक नंबर पाकिस्तान का होने का भी दावा किया है। अलग-अलग नंबरों और ई-मेल से मिल रही धमकियां डॉ. सच्चिदानंद महाराज के अनुसार, 6 दिसंबर को मथुरा में कारसेवा का आह्वान करने के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। अज्ञात व्यक्ति अलग-अलग मोबाइल नंबरों और ई-मेल आईडी के जरिए उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि रामपुर में भी उन्हें धमकी मिली थी, जिसके संबंध में वहां पुलिस को तहरीर दी गई है। एक मोबाइल नंबर पाकिस्तान का ट्रेस होने का भी उनका दावा है। अब आगरा में कार्यक्रम के बाद लौटते समय फोन पर धमकी मिलने के बाद उन्होंने न्यू आगरा थाने में शिकायत दी है। हाथी घाट पर लड्डू गोपाल की आरती कर किया कार्यक्रम मंगलवार को हाथी घाट पर अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर और कारसेवा ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री सौरभ शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डॉ. सच्चिदानंद महाराज, लाल बाबा और वृंदावन से आए संत महेश गिरी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लड्डू गोपाल की प्रतिमा की आरती से हुई। इसके बाद कारसेवा के लिए इस्तेमाल होने वाले औजारों की पूजा की गई। डॉ. सच्चिदानंद महाराज को फावड़ा, तसला और हथौड़े सहित अन्य औजार भेंट किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 6 दिसंबर को मथुरा पहुंचने का आह्वान किया। दुकानदारों को पंपलेट बांटकर मथुरा आने का न्योता कार्यक्रम के बाद डॉ. सच्चिदानंद महाराज ने मनकामेश्वर मंदिर मार्केट में दुकानदारों को पंपलेट बांटकर 6 दिसंबर को मथुरा आने का निमंत्रण दिया। इस दौरान दुकानदारों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। हिंदू महासभा के पदाधिकारी अवतार सिंह गिल और मनीष पंडित ने कहा कि संगठन की ओर से करीब 5 हजार युवाओं के मथुरा जाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने आगरा के लोगों से भी कारसेवा में शामिल होने की अपील की। ये पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम का नेतृत्व शंकर श्रीवास्तव और नितेश भारद्वाज ने किया। इसमें मीरा राठौर, सौरभ शर्मा, भारत भाई, नीतू ठाकुर, मनीष पंडित, विनोद कुमार, जितेंद्र कुशवाहा, अवतार सिंह गिल, सुनील यादव, अमित कुलश्रेष्ठ, राजकुमार, नंदन भाई, आयुष तोमर, सागर चौहान सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User