गोमतीनगर में सात दिवसीय भागवत कथा शुरू:कलश यात्रा निकली; भक्तों ने भगवान जगन्नाथ का जयकारा लगाया
लखनऊ के गोमतीनगर के विशालखंड-1 में मंगलवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भगवान जगन्नाथ की भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ हैं। यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का जयकारा लगाया। कलश यात्रा सिटी मोंटेसरी स्कूल (सीएमएस) से शुरू होकर कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इसके बाद लोहिया गेट नंबर-2 के पास शहीद कैप्टन मनोज पांडे गैस एजेंसी के बगल स्थित पार्क में संपन्न हुई। कथा स्थल पर भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा स्थापित कर धार्मिक अनुष्ठान शुरू किया गया। सामूहिक सहयोग से हो रहा आयोजन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के अध्यक्ष व आयोजन के मनोरथी राकेश सिंह 'सुभाष' ने बताया कि भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद और कॉलोनीवासियों के सामूहिक सहयोग से आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कलश यात्रा को सफल बनाने के लिए गोमतीनगर के सभी निवासियों का आभार जताया। स्थानीय निवासी भरत सिंह ने कहा कि पूरी कॉलोनी के लोगों के सहयोग से भागवत कथा का आयोजन होना सौभाग्य की बात है। इससे क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बनेगा। 30 नवंबर को होगा भंडारा वृंदावन से पधारे आचार्य माधव शर्मा महाराज कथा का रसपान करा रहे हैं। मूल रूप से भोपाल निवासी आचार्य प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक श्रीमद्भागवत की कथा सुनाएंगे। सात दिवसीय आयोजन का समापन 30 नवंबर को होगा। इस मौके पर विशाल भंडारे और महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)