आगरा में बढ़ा सर्दी का असर, पारा 27°C:मंगलवार सुबह से खिली धूप, बारिश के आसार नहीं

Nov 24, 2026 - 08:10
0
आगरा में बढ़ा सर्दी का असर, पारा 27°C:मंगलवार सुबह से खिली धूप, बारिश के आसार नहीं
आगरा में मंगलवार सुबह से हल्की धूप निकल रही है। तड़के धुंध के साथ ही ठंड का असर बना हुआ है। हालांकि हवा शांत है। दिन का तापमान भी लुढ़क कर 27 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए तापमान में और गिरावट के आसार हैं। दिन में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार सुबह भी धुंध छाई रहेगी। दोपहर में हल्की धूप निकलेगी। 29 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बारिश या बूंदाबांदी के आसार नहीं हैं। इसी बीच अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह-शाम ठंड का असर और बढ़ेगा। तापमान में गिरावट सूरज की लुकाछुपी और धुंध के असर के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दिन के तापमान में जहां लगातार कमी आ रही है वहीं, रविवार को रात के तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही एक बार फिर से गिरावट आई है। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार को 27.8 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, न्यूनतम तापमान रविवार के 14.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले पर 13.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अक्टूबर में सामान्य से 59% कम बारिश मानसून के बाद 29 और 30 अक्टूबर को हुई बूंदाबांदी के बाद बारिश के रिकॉर्ड के थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन सामान्य से अभी भी काफी कम है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 23 नवंबर के बीच आगरा में सामान्य तौर पर 21.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस अवधि में केवल 8.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह अक्टूबर में अब तक सामान्य से करीब 59 प्रतिशत कम बारिश हुई है। आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक चले मानसून सीजन में कुल 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 530.3 मिमी था। यानी पूरे मानसून सीजन में सामान्य से केवल 3.1 मिमी या करीब 1 प्रतिशत कम बारिश हुई। हालांकि, मानसून के दौरान बारिश का वितरण एक जैसा नहीं रहा। कुछ दिनों में तेज बारिश हुई, जबकि कई दिनों तक बारिश कम रही। इसी वजह से पूरे सीजन में बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब रहा, लेकिन अक्टूबर में बारिश की कमी बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User