काशी तमिल संगमम का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी:28 नवंबर को नमो घाट आएंगे,1400 प्रतिनिधि सात समूहों में पहुंचेंगे काशी

Nov 25, 2026 - 11:50
0
काशी तमिल संगमम का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी:28 नवंबर को नमो घाट आएंगे,1400 प्रतिनिधि सात समूहों में पहुंचेंगे काशी
काशी तमिल संगमम का पांचवां संस्करण 28 नवंबर से शुरू होगा। 12 दिसंबर तक चलने वाले इस आयोजन का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम का मुख्य समारोह नमो घाट पर होगा। इस बार करीब 1400 प्रतिनिधि तमिलनाडु से काशी पहुंचेंगे। इस वर्ष संगमम की थीम ‘तिरुक्कुरल पाईलवोम’ यानी ‘तिरुक्कुरल का अभ्यास करें’ रखी गई है। इसके तहत तमिल साहित्य के प्रसिद्ध शास्त्रीय ग्रंथ तिरुक्कुरल की नैतिकता, सदाचार और जीवन मूल्यों से जुड़ी शिक्षाओं को देशभर के विद्यार्थियों और युवाओं तक पहुंचाया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य उत्तर और दक्षिण भारत की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के बीच संवाद को और मजबूत करना है। सात समूहों में आएंगे 1400 प्रतिनिधि तमिलनाडु से आने वाले प्रतिनिधियों को सात समूहों में बांटा गया है। इनमें छात्र, शिक्षक, लेखक एवं मीडिया पेशेवर, कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग, पेशेवर एवं कारीगर, महिलाएं और आध्यात्मिक गुरु शामिल होंगे। प्रत्येक समूह में करीब 200 प्रतिभागी होंगे। आठ दिवसीय यात्रा के दौरान प्रतिनिधि काशी के अलावा प्रयागराज और अयोध्या भी जाएंगे। 1000 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भी जुड़ेंगे इस बार आयोजन में देशभर के 1000 उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को भी जोड़ा जाएगा। प्रत्येक संस्थान से तिरुक्कुरल में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। चयनित विद्यार्थियों को 22 अनुसूचित भाषाओं और अंग्रेजी में ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद एक महीने तक शोध और शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित होंगी। विद्यार्थियों को तिरुक्कुरल पर चार से दस पृष्ठों का लेख या शोध नोट तैयार करना होगा। साथ ही अपने संस्थान में एक घंटे की प्रस्तुति भी देनी होगी। निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले पात्र विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। काशी की धार्मिक और तमिल विरासत से होंगे रूबरू काशी प्रवास के दौरान प्रतिनिधि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, सारनाथ, बीएचयू, रामनगर किला और भारत माता मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। गंगा आरती, गंगा स्नान, शैक्षणिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। तमिल विरासत से जुड़े स्थलों को भी यात्रा में खास जगह दी गई है। प्रतिनिधि महाकवि सुब्रमणिया भारती के पैतृक आवास, केदार घाट और काशी मठ (लिटिल तमिलनाडु) जाएंगे। बीएचयू के तमिल विभाग में शैक्षणिक संवाद भी आयोजित होगा। इसके बाद प्रतिनिधि प्रयागराज में त्रिवेणी संगम और अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दर्शन करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User