बदायूं के ककोड़ा मेले में मुख्य स्नान शुरू:सुबह से घाटों पर जुटे श्रद्धालु, 10 लाख लोगों के डुबकी लगाने का अनुमान

Nov 24, 2026 - 08:10
0
बदायूं के ककोड़ा मेले में मुख्य स्नान शुरू:सुबह से घाटों पर जुटे श्रद्धालु, 10 लाख लोगों के डुबकी लगाने का अनुमान
रुहेलखंड के मिनी कुंभ बदायूं के मेला ककोड़ा में मंगलवार को मुख्य स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। तड़के से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। स्नान के बाद लोगों ने गंगा का पूजन किया और घाटों पर हवन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्य स्नान को लेकर सोमवार रात से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। देखिए 4 तस्वीरें… सुबह होते-होते गंगा घाट श्रद्धालुओं से गुलजार हो गए। महिला, पुरुष और बच्चों ने गंगा में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने गंगा को दूध और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। कई परिवारों ने पुरोहितों से धार्मिक अनुष्ठान कराए। मेले में दूर-दराज के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। मुख्य स्नान को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। घाटों और मेला क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है। इसके अलावा कछला, भुनडी, अटैना, रामगंगा घाटों पर भी भीड़ पहुंचेगी। सुरक्षा के लिए छह जोन और 11 सेक्टर में बांटा मेला मेला ककोड़ा में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पूरे मेला क्षेत्र को छह जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में प्रभारी निरीक्षक या निरीक्षक और हर सेक्टर में एक उपनिरीक्षक को हमराहियों के साथ तैनात किया गया है। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस की टीमें मुस्तैद हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला क्षेत्र में एक कोतवाली और 14 पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। आग की घटनाओं से निपटने के लिए एक फायर स्टेशन और आठ दमकल गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। वहीं, भीड़ की निगरानी और नियंत्रण के लिए पूरे मेला क्षेत्र में 17 वाच टावर स्थापित किए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User