कानपुर पहुंचे अभिनेता सनी कौशल:सीसामऊ मार्केट में ई-रिक्शे से घूमे; बारह बंकी वेब सीरीज की शूटिंग करेंगे
बॉलीवुड अभिनेता सनी कौशल इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज ‘बारह बंकी’ की शूटिंग के सिलसिले में कानपुर पहुंचे हैं। अभिनेता विक्की कौशल के भाई सनी कौशल इस सीरीज में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। शूटिंग के दौरान उन्होंने कानपुर की गलियों और स्थानीय बाजारों का भी रुख किया। इस दौरान वह ई-रिक्शे से सीसामऊ मार्केट की गलियों में घूमते नजर आए। वेब सीरीज ‘बारह बंकी’ की कहानी वर्ष 1984 के उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह सीरीज रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी आलोक लाल की पुस्तक बाराबंकी नार्कोस: भारत के सबसे कुख्यात ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश (The Barabanki Narcos: Busting India's Most Notorious Drug Cartel) से प्रेरित है। पुस्तक में उत्तर प्रदेश में अफीम की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए गए वास्तविक अभियान का वर्णन किया गया है। इसी घटनाक्रम को सीरीज के माध्यम से पर्दे पर पेश किया जाएगा। कानपुर में शूटिंग के दौरान सनी कौशल से सोशल मीडिया क्रिएटर नकुल मिश्रा की मुलाकात भी हुई। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई। अभिनेता का सीसामऊ मार्केट में ई-रिक्शे से घूमना भी स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)