आगरा में भव्य डांडिया उत्सव आयोजन:चोगड़ा नाइट में रेणुका पवार, पाम गैलेक्सी परिसर झूमेगा शानदार संगीत
आगरा में नवरात्रि के पावन अवसर पर एक भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। Kalyani Event Company द्वारा आयोजित "Chogada Dandiya Night" का आयोजन 24 अक्टूबर 2026 को Palm Galaxy, Agra में किया जाएगा। इस खास आयोजन का पोस्टर लॉन्च 24 सितंबर 2026 को किया जाएगा, जिसमें शहर के मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। "Chogada Dandiya Night" में संगीत और डांडिया का शानदार संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण लोकप्रिय गायिका रेणुका पवार की लाइव परफॉर्मेंस होगी। "52 गज का दामन" जैसे लोकप्रिय गीत से पहचान बनाने वाली रेणुका पवार अपनी दमदार आवाज और शानदार प्रस्तुति से डांडिया प्रेमियों को झूमने पर मजबूर करेंगी। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य आगरा के लोगों को नवरात्रि के उत्सव, संगीत और डांडिया की ऊर्जा से जोड़ते हुए एक यादगार शाम का अनुभव देना है। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और टीम द्वारा इसे भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए विशेष स्तर पर काम किया जा रहा है। इस पोस्टर लॉन्चिंग के मौके पर बृजेश सिकरवार, प्रभात गुप्ता, एकता सीकरवाल, अनिल शर्मा, अजीत बंसल, दीपक शर्मा, रिया शर्मा, अंकुर कुमाड़िया, प्रशांत चतुर्वेदी, अमित तिवारी, प्रियंका तिवारी, सौरभ बोस, मयंक शर्मा, हार्दिक मल्होत्रा, प्रियांशु राज, निखिल चंदेल, रविंदर, रिज़वान और राहुल प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)