आगरा में कमला नगर में सिद्धचक्र विधान:महावीर दिगंबर जैन मंदिर पर 25 नवंबर तक होंगे अनुष्ठान, निकलेगी रथयात्रा
आगरा में अष्टानिका महापर्व के अवसर पर पीएनसी परिवार, आगरा की ओर से मुनिश्री समत्वसागर महाराज एवं संघ के सान्निध्य में श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, डी-ब्लॉक, कमला नगर में 17 से 25 नवंबर तक नौ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। मंदिर के सामने स्थित पार्क में पंडाल तैयार किया जा रहा है। यहां धार्मिक अनुष्ठान, गुरु भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधान की पत्रिका का विमोचन किया गया। प्रदीप जैन पीएनसी ने बताया कि 17 नवंबर को सुबह सात बजे श्रीजी की रथयात्रा और घटयात्रा मंदिर परिसर से निकाली जाएगी। इसके बाद ध्वजारोहण, मंडप शुद्धि और पंडाल उद्घाटन सहित अन्य मांगलिक क्रियाएं संपन्न होंगी। आयोजन स्थल पर प्रतिदिन सुबह धार्मिक पूजन, अभिषेक और विधान की मांगलिक क्रियाएं होंगी। शाम को भक्ति संगीत, गुरु भक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)