कन्नौज में घर के अंदर किशोर का शव मिला:चेहरे पर चोट के निशान, हत्या की आशंका में युवक से पूछताछ
कन्नौज के गुरसहायगंज में घर के अंदर 16 साल के किशोर का शव मिला। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे कोतवाली में पूछताछ की जा रही है। घटना गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की चकोर गली की है। सोबरन श्रीवास्तव के घर गुरुवार सुबह उनकी बेटी के बेटे आरुष का शव मिला। शव मिलने के बाद घर के बाहर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने भीड़ में मौजूद एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए कोतवाली पहुंचाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)