आज अखबार नहीं, बरेली की कल की 5 बड़ी खबरें:कारोबारी की दो बेटियां लापता; युवक का सिर फोड़ा, दांत उखड़े और जीभ कटी

Nov 09, 2026 - 06:09
0
आज अखबार नहीं, बरेली की कल की 5 बड़ी खबरें:कारोबारी की दो बेटियां लापता; युवक का सिर फोड़ा, दांत उखड़े और जीभ कटी
आज बरेली में नो पेपर डे है। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं- 1- टेंट कारोबारी की दो बेटियां एक महीने से लापता, मोबाइल बंद बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र से टेंट कारोबारी विष्णु राजपूत की दो बेटियां खुशी (17) और सिमरन (15) 14 अक्टूबर से लापता हैं। दोनों दादी के घर जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन वहां नहीं पहुंचीं। परिजनों ने 15 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दोनों के मोबाइल फोन बंद हैं और सोशल मीडिया खाते भी ब्लॉक हैं। मां रुचि राजपूत ने एसएसपी से मुलाकात कर विशेष टीम गठित कर बेटियों की तलाश कराने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर... 2- शादी के बाद पहली दिवाली पर पति से दूर रहीं IPS अंशिका वर्मा, संभाली सुरक्षा की जिम्मेदारी बरेली की एसपी साउथ आईपीएस अंशिका वर्मा ने शादी के बाद पहली दिवाली ड्यूटी पर मनाई। उनके पति आईपीएस केके विश्नोई बिजनौर में एसपी हैं। अलग-अलग जिलों में तैनाती के चलते दोनों त्योहार पर साथ नहीं रह सके। अंशिका ने पुलिस लाइन में अधिकारियों और जवानों के साथ दीपोत्सव मनाया। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार के साथ त्योहार की खुशियां बांट रही हैं। साथ ही लोगों से सुरक्षित और शांतिपूर्ण दिवाली मनाने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर... 3- बरेली में ई-रिक्शा हटाने को लेकर युवक का सिर फोड़ा, दांत उखड़े और जीभ कटी बरेली के आंवला क्षेत्र के अवादानपुर गांव में सड़क पर खड़ी बाइक हटाने को कहने पर युवक पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि धर्मेंद्र और भिखारी ने अन्नू मौर्य के सिर पर लोहे की रॉड और मुंह पर भारी वस्तु से वार किए। हमले में उसका सिर फट गया, दांत उखड़ गए और जीभ कट गई। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर... 4- बरेली में गाय की टक्कर से घायल मेडिकल कारोबारी की मौत बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार रात सड़क पर अचानक आई गाय से बाइक टकराने पर मेडिकल कारोबारी किशन कुमार गंभीर घायल हो गए। रविवार को निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। माधौपुर निवासी किशन खरसेनी गांव में मेडिकल और कॉस्मेटिक की दुकान चलाते थे। हादसा दुकान बंद कर घर लौटते समय हुआ। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़कों से बेसहारा पशुओं को हटाने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर... 5- बरेली में छत के रास्ते घर में घुसे चोर, एक लाख नकद और जेवर ले गए बरेली के मीरगंज क्षेत्र के नंदगांव में चोरों ने घर से एक लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवर और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। चंद्रपाल और उनकी पत्नी बरामदे में सो रहे थे। 7 नवंबर की रात चोर छत के रास्ते घर में घुसे और बक्से का ताला तोड़कर सामान ले गए। सुबह पत्नी की आंख खुलने पर चोरी का पता चला। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User