10 नवंबर से नोएडा के लोगों को मिलेगा गंगाजल:सप्लाई 20 दिन बाद शुरू होगी, गंगनहर की सफाई के चलते बंद थी आपूर्ति
नोएडा के लोगों को 10 नवंबर से गंगाजल मिलना शुरू हो जाएगा। गंगनहर की सफाई और मरम्मत के चलते गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार स्थित दोनों गंगाजल प्लांटों से आपूर्ति बंद की गई थी। इससे नोएडा के करीब 15 लाख लोगों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित थी। हालांकि इसकी भरपाई नलकूपों और रेनीवेल से की जा रही थी। सिद्धार्थ विहार स्थित 240 एमएलडी और 120 एमएलडी क्षमता वाले दोनों गंगाजल प्लांटों से आपूर्ति करीब 20 दिन तक प्रभावित थी। इन प्लांटों में गंगनहर के पानी को शोधित करने के बाद अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा जाता है। यहां से मिलने वाले कुल पानी का करीब 75 प्रतिशत नोएडा को मिलता है। गंगाजल की आपूर्ति बंद होने से नोएडा के पुराने सेक्टरों और सेवन एक्स सोसायटी में पानी की समस्या थी। प्रेशर कम आने से हाइराइज में दिक्कत हो रही थी। हर साल सफाई के लिए बंद होती है नहर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से हर साल गंगनहर की सफाई और मरम्मत कराई जाती है। मानसून के दौरान नहर में बड़ी मात्रा में सिल्ट जमा हो जाती है। इसे हटाने के साथ नहर की मरम्मत भी की जाती है। इसी वजह से कुछ दिनों के लिए गंगनहर में पानी की आपूर्ति बंद की जाती है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि सात नवंबर की आधी रात के बाद हरिद्वार से गंगनहर में पानी छोड़ने की योजना है। इसके बाद प्लांटों में पानी पहुंचने और शोधन की प्रक्रिया के बाद 10 नवंबर से गंगाजल की आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। मिलेगा प्रेशर से गंगाजल गंगाजल की सप्लाई शुरू होते ही स्टोरेज प्लांट में पानी को एकत्रित किया जाएगा। यहां से पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। जिससे हाइराइज समेत नोएडा के सभी सेक्टरों में पानी की सप्लाई नार्मल हो जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)