आज अखबार नहीं, पढ़ें गाजीपुर की कल की बड़ी खबरें:छठ पूजा की बेदी तोड़ने पर मारपीट, काली मंदिर पर 1100 दीपक जलाए गए, घरों से दुकानों तक दीवाली की तैयारी

Nov 09, 2026 - 06:26
0
आज अखबार नहीं, पढ़ें गाजीपुर की कल की बड़ी खबरें:छठ पूजा की बेदी तोड़ने पर मारपीट, काली मंदिर पर 1100 दीपक जलाए गए, घरों से दुकानों तक दीवाली की तैयारी
छठ पूजा की बेदी तोड़ने पर मारपीट, धमकी:कासिमाबाद में शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सिदउत गांव में छठ पूजा की बेदी तोड़ने को लेकर मारपीट हुई। उपेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उपेंद्र सिंह, अनिरुद्ध सिंह के बेटे, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 नवंबर को छठ पूजा के लिए बेदी बनाई गई थी। आरोप है कि गांव के दिनेश यादव, रमेश यादव, सौरभ यादव और अनुराग यादव ने मिलकर बेदी तोड़ दी। पढ़ें पूरी खबर सुहवल में काली मंदिर पर 1100 दीपक जलाए गए, दीपावली पर रंगोली बनाई रेवतीपुर क्षेत्र के सुहवल में दीपावली पर माता काली के मंदिर में 1100 दीपक जलाए गए। मंदिर में रंगोली बनाई गई और झालरों व लाइटों से सजावट की गई। दीपक जलने से मंदिर के आसपास रोशनी हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। लोगों ने दीपक जलाए और पटाखे छोड़े। मंदिर के संचालक शंकर यादव और ललन यादव के साथ भोजपुरी गायक सोनू यादव, चंदन यादव, राकेश, मुकेश, बृजेश, नितेश यादव, संजय, रमेश, सतीश, मुना, छोटू, गोलू, अशोक, राजकुमार, अभिषेक, मोनू पांडे और अरुण समेत गांव के लोग मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर दीपावली पर गाजीपुर के बाजारों में सुबह से उमड़ी भीड़, घरों से दुकानों तक सजावट की तैयारी गाजीपुर में दीपावली के दिन रविवार सुबह से ही शहर में त्योहार की तैयारियां तेज हो गईं। सुबह नौ बजे के बाद मिश्र बाजार, लाल दरवाजा, महुआबाग और विशेश्वरगंज में खरीदारों की आवाजाही बढ़ने लगी। कोई घर की सजावट के लिए फूल-मालाएं खरीदता नजर आया तो कोई दुकान और प्रतिष्ठान सजाने के लिए बाजार पहुंचा। विशेश्वरगंज चौराहे पर फूल विक्रेताओं की दुकानों पर सुबह से ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। लोग गेंदे के फूल और मालाएं खरीदकर घर ले जाते दिखे। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User