गोरखपुर स्टेशन पर RPF ने पकड़ा 20 शराब की बोतल:AC कोच में छिपाकर दीपावली-छठ में करने जा रहे थे सप्लाई

Nov 09, 2026 - 06:26
0
गोरखपुर स्टेशन पर RPF ने पकड़ा 20 शराब की बोतल:AC कोच में छिपाकर दीपावली-छठ में करने जा रहे थे सप्लाई
दीपावली और छठ पर्व को लेकर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में रविवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान रेलवे सुरक्षा बल और अपराध आसूचना शाखा की टीम ने बड़ी मात्रा में लावारिस अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब ट्रेन के एसी कोच के इलेक्ट्रिक बॉक्स में छिपाकर रखी गई थी। टीम ने मौके से रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की की 20 बोतलें बरामद कीं। इनमें कुल 15 लीटर शराब थी, जिसकी कीमत करीब 14 हजार रुपये आंकी गई है। जानकारी के मुताबिक, 8 नवंबर को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, लखनऊ के निर्देशन और सहायक सुरक्षा आयुक्त के मार्गदर्शन में RPF पोस्ट गोरखपुर तथा अपराध आसूचना शाखा की टीम रेलवे स्टेशन पर निगरानी और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी ट्रेन संख्या 15566 के एसी कोच A2 की जांच की गई। कोच में लगे इलेक्ट्रिक बॉक्स के अंदर टीम को शराब की बोतलें रखी मिलीं। जांच के दौरान वहां से रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की की कुल 20 बोतलें बरामद हुईं। टीम ने आसपास मौजूद यात्रियों से शराब के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी भी यात्री ने उसे अपना नहीं बताया। इसके बाद शराब को लावारिस मानते हुए गवाहों की मौजूदगी में जब्ती की कार्रवाई की गई। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए RPF पोस्ट गोरखपुर को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई में अपराध आसूचना शाखा के उप निरीक्षक बृजेश कुमार आर्य, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र प्रताप सिंह तथा RPF पोस्ट गोरखपुर के सहायक उप निरीक्षक दिनेश यादव और कांस्टेबल राकेश यादव शामिल रहे। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल की ओर से स्टेशन और ट्रेनों में लगातार निगरानी और जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User