आजम खान को SC से राहत, सरकार की अपील खारिज:दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में पत्नी और बेटे अब्दुल्ला को लेकर HC का फैसला बरकरार
आजम खां के लिए मंगलवार का दिन कानूनी मोर्चे पर राहत भरा रहा। बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की अपील खारिज कर दी। इससे आजम खां की पत्नी डॉ. तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को भी राहत मिली है। हालांकि, आजम खां के सामने अभी दो अन्य कानूनी चुनौतियां हैं। ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है, जबकि रामपुर के चर्चित डूंगरपुर प्रकरण में एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई निर्धारित है। अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का मामला वर्ष 2019 में सामने आया था। भाजपा नेता आकाश सक्सेना की शिकायत पर छह दिसंबर 2019 को रामपुर की सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप था कि अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाए गए। एक में जन्मतिथि एक जनवरी 1993 और दूसरे में 30 सितंबर 1990 दर्ज थी। इस मामले में 17 नवंबर 2025 को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खां, तंजीम फातिमा और अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की सजा सुनाई थी। बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तीनों को जमानत दी, लेकिन दोषसिद्धि पर रोक का लाभ केवल आजम खां को दिया था। इसके खिलाफ प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की अपील खारिज कर दी और तंजीम फातिमा तथा अब्दुल्ला आजम को भी समान राहत दे दी। दूसरा मामला जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग प्रकरण का है। 31 अक्टूबर को रामपुर जेल से रिहाई के करीब 40 मिनट बाद ईडी ने आजम खां को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। सोमवार को सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने गिरफ्तारी की वैधानिकता पर सवाल उठाए। ईडी ने गिरफ्तारी के आधार बताए जाने का दावा किया। कोर्ट ने ईडी से हलफनामा मांगा है। तीसरा मामला डूंगरपुर बस्ती से जुड़ा है। वर्ष 2016 में आसरा आवास योजना के लिए बस्ती खाली कराने के दौरान मकान तोड़ने, मारपीट और लूटपाट के आरोप लगे थे। वर्ष 2019 में गंज कोतवाली में मुकदमे दर्ज हुए थे। इन मामलों मे सुनवाई है। --- आजम खान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें आजम को राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज:हाईकोर्ट ने फर्जी प्रमाण पत्र मामले में सजा सस्पेंड की थी, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला बरकरार रखा तस्वीर 16 नवंबर की है। आजम खान को लेकर ED गाजियाबाद कोर्ट पहुंची थी। यहां आजम ने हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया था। सपा नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से आजम को जमानत दिए जाने के फैसले को बरकरार रखा है। यूपी सरकार ने इस फैसले को चुनौती दी थी। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)