बागपत में लेखपालों का धरना सातवें दिन भी जारी:तहसीलदार के तबादले की मांग पर वार्ता विफल, मंडल स्तर पर प्रदर्शन की चेतावनी
बागपत कलेक्ट्रेट में लेखपालों का धरना सातवें दिन भी जारी है। बड़ौत के तहसीलदार का तबादला करने की मांग को लेकर 40 से अधिक लेखपाल प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार की दोपहर 12 बजे लेखपालों से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि जल्द ही मंडल स्तर पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष मोहित तोमर के नेतृत्व में चल रहे धरने में सोमवार को एडीएम से दो बार वार्ता हुई, लेकिन समाधान नहीं निकला। फोन पर हुई बातचीत भी बेनतीजा रही।
लेखपालों ने कहा कि अब जिले के अधिकारियों से वार्ता नहीं होगी। वे मंडल स्तर पर ही बातचीत करेंगे। तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मंडल स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
लेखपालों का कहना है कि तहसीलदार के तबादले की मांग पर अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। धरने के कारण किसानों समेत कई वर्गों के लोगों को परेशानी हो रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)