आजमगढ़ में छात्रा को अपमानित करने वाला शिक्षक गिरफ्तार:छात्रा ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी थी जान, प्रधानाचार्य और कक्षा अध्यापक के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ स्थित मां जगेश्वरी देवी इंटर कॉलेज में फीस और अन्य बातों को लेकर 14 वर्षीय छात्रा को कथित रूप से अपमानित किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने कथित प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। 8 नवंबर को इस मामले में थाना सिधारी पर प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था। इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश यादव और कक्षा अध्यापक रिंकू कुमार पर आरोप लगाया गया था कि वे फीस और अन्य बातों को लेकर आए दिन छात्रा को अपमानित करते थे। इससे क्षुब्ध होकर छात्रा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। इसके बाद परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए स्कूल प्रबंधन पर कई सवाल खड़े किए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुअसं 448/26 के तहत धारा 107 बीएनएसएस में अभियोग पंजीकृत किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक बालेन्द्र कुमार यादव ने पुलिस टीम के दौलतपुर तमसा नदी पुल के पास से आरोपी शिक्षक रिंकू कुमार (39) पुत्र केदार राम निवासी बैठौली, थाना सिधारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। दूसरे आरोपी की भी हो रही है तलाश
वहीं इस बारे में सिधारी थाने की पुलिस ने बताया कि छात्र के परिजनों की तहरीर पर जिन दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। उसमें से दूसरे आरोपी की भी तलाश की जा रही है। जल्दी उसे भी गिरफ्तार करके भेजा जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)