बागपत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:घरेलू विवाद की में सुसाइड की आशंका, जांच जारी
बागपत के छपरौली कस्बे की पट्टी धनान के रहने वाले विकास (45) का शव रविवार शाम यमुना खादर में पेड़ से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, विकास खेती-बाड़ी करते थे और अविवाहित थे। उनके पिता का नाम महक सिंह है। परिजनों ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या की बात कही है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोगों ने भी शव देखकर पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। घटना शाम करीब 5 बजे की है। शाम के समय मृतक परिवार के लोगों से खेत में काम करने की बात कह कर निकाला था। परिवार के लोग बागपत जिला अस्पताल में शव लेने पहुंचे। थाना प्रभारी प्रभाकर केन्तुरा ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)