आजमगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला तूल पकड़ रहा है। अशरफपुर गांव निवासी प्रियांशु कन्नौजिया की मौत के बाद उसकी मां और छोटी बहन न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं। परिजनों ने दो युवकों पर प्रियांशु की हत्या कर शव नहर किनारे फेंकने का आरोप लगाया है। परिवार ने जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है। साथ ही मुख्यमंत्री से भी न्याय की गुहार लगाई है। ट्रैक्टर चलाने के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे मृतक की मां माधुरी पत्नी स्वर्गीय हरिश्चंद्र कन्नौजिया ने प्रार्थना पत्र में बताया कि 26 नवंबर की शाम करीब 7 बजे अजीज और कैफ पुत्र मिस्टर उनके बेटे प्रियांशु को ट्रैक्टर चलाने के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे। मां का आरोप है कि इसके बाद रास्ते में दोनों ने उनके बेटे की हत्या कर दी और शव नहर किनारे खेत में फेंक दिया। रात में परिजन को लाश मिलने की सूचना मिली माधुरी के मुताबिक, घर से निकलने से पहले प्रियांशु ने अपनी छोटी बहन खुशबू से कहा था कि अगर उसे कुछ हो जाता है तो इसकी गवाही उसे देनी होगी। खुशबू ने मीडिया के सामने रोते हुए यह बात बताई। रात करीब 9 बजे परिवार को सूचना मिली कि प्रियांशु का शव नहर किनारे पड़ा है। सूचना मिलने पर डायल 112 और जीयनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। हालांकि, परिजन इसे हत्या बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिजन ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद जीयनपुर थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी मामले में स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं। इससे परिवार असमंजस में है। न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)