बिजनौर में पराली जलाने से रोकने का अभियान शुरू:डीएम जोगिंदर सिंह ने प्रचार वाहनों को रवाना किया

Nov 28, 2026 - 12:59
0
बिजनौर में पराली जलाने से रोकने का अभियान शुरू:डीएम जोगिंदर सिंह ने प्रचार वाहनों को रवाना किया
बिजनौर में पराली और गन्ने की सूखी पत्तियां जलाने से रोकने के लिए कृषि विभाग ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे डीएम जोगिंदर सिंह ने कृषि उपनिदेशक घनश्याम वर्मा के साथ कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहनों को रवाना किया। ये वाहन जिले की अलग-अलग तहसीलों और गांवों में जाकर किसानों को फसल के अवशेष नहीं जलाने के लिए जागरूक करेंगे। किसानों को बताया जाएगा कि पराली और गन्ने की सूखी पत्तियों को इकट्ठा कर खाद बनाई जा सकती है। इनका दूसरे कामों में भी इस्तेमाल हो सकता है। इससे पर्यावरण को नुकसान से बचाने के साथ किसानों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। डीएम जोगिंदर सिंह ने कहा कि धान की फसल कटने के बाद खेतों में काफी पराली बचती है। कई किसान इसे खेत में जला देते हैं। इससे वायु प्रदूषण बढ़ता है और मिट्टी के प्राकृतिक पोषक तत्व व जैविक पदार्थ नष्ट होते हैं। उन्होंने कहा कि इसी वजह से कृषि विभाग तहसीलों में प्रचार वाहन भेज रहा है। 2 लाख 60 हजार हेक्टेयर में गन्ने की खेती ये गांव-गांव जाकर किसानों को पराली इकट्ठा करने और उसका इस्तेमाल करने की जानकारी देंगे। जिला कृषि उपनिदेशक घनश्याम वर्मा ने बताया कि बिजनौर जिले में करीब 2 लाख 60 हजार हेक्टेयर में गन्ने की खेती होती है। जिले में 10 चीनी मिलें चल रही हैं। गन्ने की कटाई के बाद बचने वाली सूखी पत्तियों और धान की पराली को जलाने से रोकना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि मल्चर कृषि यंत्र से गन्ने की सूखी पत्तियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जा सकता है। ये फसल अवशेष खेत में ही सड़कर जैविक खाद बनाने में मदद करते हैं। पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचता इससे मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ती है और पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचता। कृषि विभाग किसानों को फसल अवशेषों का सही प्रबंधन करने के लिए जागरूक कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User