सुधांशु त्रिवेदी बोले- सपा का PDA आलू की तरह:कानपुर में कहा- अलाउद्दीन और जलालुद्दीन खिलजी की तरह गले मिलते हैं राहुल-अखिलेश

Nov 28, 2026 - 12:59
0
सुधांशु त्रिवेदी बोले- सपा का PDA आलू की तरह:कानपुर में कहा- अलाउद्दीन और जलालुद्दीन खिलजी की तरह गले मिलते हैं राहुल-अखिलेश
अखिलेश यादव का PDA आलू की तरह है। जैसे आलू को किसी भी सब्जी में मिलाकर बनाया जा सकता है, उसी तरह उनका PDA भी कहीं भी मिला दिया जाता है। वे लगातार उसके स्वरूप को बदलते रहते हैं। राहुल गांधी और अखिलेश यादव दोनों ऐसे गले मिलते हैं, जैसे अलाउद्दीन खिलजी अपने चाचा जलालुद्दीन खिलजी से गले मिला था। दोनों के मन में यही सोच थी कि कौन कब किसको निपटा ले और ज्यादा से ज्यादा जगह पर कब्जा कर ले। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कानपुर में कही। शनिवार को हिंदू आध्यात्मिक मेले में पहुंचे। बोले- सीट बंटवारा तो दूर, एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- सीटों का बंटवारा तो दूर, दोनों नेता 10 मिनट तक एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं। समाजवादी पार्टी ने पहले रायबरेली में रोड शो करके और फिर अपनी सूची पहले जारी करके कांग्रेस को उसकी हैसियत बता दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा- समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को साफ संदेश दे दिया है कि अगर पीछे-पीछे आना है तो आ जाओ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User