आर्केस्ट्रा देखने गए किशोर का शव नाले में मिला:रायबरेली में परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया
रायबरेली के जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के पूरे त्रिलोक सिंह के पुरवा गांव में 17 वर्षीय प्रिंस का शव नाले में दिन मंगलवार दोपहर 1:00 मिला। परिजनों ने हत्या कर शव नाले में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रिंस अपने ननिहाल में रहता था। उसके नाना फूलचंद होटल चलाते हैं। पड़ोस के मोती का पुरवा गांव में निमंत्रण कार्यक्रम था, जहां आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। प्रिंस कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देखने गया था। देर रात तक प्रिंस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। मंगलवार सुबह गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे बने नाले में उसका शव मिला। ग्रामीणों के मुताबिक, प्रिंस के शरीर पर चोट और मारपीट के निशान थे। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या कर शव नाले में फेंके जाने की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर जगतपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस ने जल्द घटना का खुलासा करने की बात कही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)