आर्थिक तंगी से परेशान ई-रिक्शा चालक ने जान दी:लखनऊ में घर के अंदर फंदे से लटका मिला; ट्रॉमा सेंटर ले गए परिजन, मृत घोषित
लखनऊ में शुक्रवार को ई-रिक्शा चालक ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह आर्थिक तंगी से परेशान था। दोपहर में कमरे से काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों को शक हुआ। परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटका मिला। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना पारा थाना क्षेत्र के आदर्श विहार कॉलोनी की है। ई-रिक्शा चलाकर चलाता था परिवार शिवम आदर्श विहार निवासी अवधेश का बेटा था। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च चलाता था। बताया गया कि वह आर्थिक तंगी से परेशान था। शुक्रवार दोपहर उसने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दी। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। कमरे में पहुंचने पर शिवम फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी और जुड़वा बच्चे हैं शिवम की पत्नी अंशिका और जुड़वा बच्चे वंशिका व आर्य हैं। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के लिए उपनिरीक्षक विनय पटेल को मर्चरी हाउस भेजा। चौकी मोहान रोड के कांस्टेबल दीपक सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)