झांसी में 6 साल के बच्चे के किडनेपर का एनकाउंटर:पुलिस ने पैर में गोली मारी, बच्चे को छोड़कर 15 लाख लेकर भागा था

Nov 22, 2026 - 09:21
0
झांसी में 6 साल के बच्चे के किडनेपर का एनकाउंटर:पुलिस ने पैर में गोली मारी, बच्चे को छोड़कर 15 लाख लेकर भागा था
झांसी में मालिक के 6 साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर 15 लाख लेकर भागे ड्राइवर का पुलिस ने रविवार सुबह एनकाउंट कर दिया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में एडमिट करवाया है। गुरसराय थाना क्षेत्र में 10 नवंबर 2026 को एक ड्राइवर आशीष अवस्थी ने मालिक के 6 वर्षीय बेटे का अपहरण करके भागा था। पुलिस ने 2 घंटे के भीतर बच्चे और गाड़ी को सकुशल बरामद कर लिया था। मगर आरोपी गाड़ी में रखे 15 लाख रुपए लेकर भाग गया था। पुलिस तब से उसकी तलाश में जुटी थी। आज पुलिस को मुखबिर से लोकेशन मिली। जब पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी आशीष अवस्थी गोली चलाने लगा। काउंटर अटैक में उसके पैर में गोली गली है। मुठभेड़ गुरसराय थाना क्षेत्र में हुई है। खबर अपडेट कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User