तुलसी-शालिग्राम विवाह उत्सव:गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान शालिग्राम की बारात, वैदिक मंत्रों से हुआ विवाह
चित्रकूट में देवप्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर श्री रघुबीर मंदिर ट्रस्ट में तुलसी-शालिग्राम विवाह उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। वैदिक परंपरा के अनुसार आयोजित समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए संत-महंतों और गुरुभक्तों ने भाग लिया। विवाह समारोह में वर पक्ष की ओर से मुंबई से आए वरिष्ठ गुरुभाई विजयभाई वोरा ने भगवान शालिग्राम के माता-पिता के रूप में पूजन किया। वहीं, वधू पक्ष की ओर से डॉ. अंकुश केशरवानी ने माता तुलसी के माता-पिता के रूप में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। समारोह से पहले भगवान शालिग्राम की बारात गाजे-बाजे के साथ श्री रघुबीर मंदिर से निकाली गई। बारात प्रार्थना भवन, जानकीकुंड स्थित विवाह मंडप पहुंची, जहां आचार्य अनिल शास्त्री के मार्गदर्शन में विवाह की रस्में संपन्न हुईं। ट्रस्ट की ओर से संत-महंतों का तिलक और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने विवाहोत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह परंपरा पिछले 30 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)