सहारनपुर में नशा तस्कर अरेस्ट:52 लाख रुपए कीमत की 260 ग्राम स्मैक बरामद, संगम नहर के पास पकड़ा गया आरोपी
सहारनपुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को अरेस्ट किया है। आरोपी के पास से 260 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 52 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को संगम नहर के पास से गिरफ्तार किया है। थाना ननौता पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत यह कार्रवाई की है। पकड़ा गया आरोपी नानौता थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक अन्य मुकदमे में भी फरार चल रहा था। शनिवार दोपहर 12 बजे आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया।
एसपी देहात मयंक पाठक के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान दानिश पुत्र शमशाद निवासी मवी खुर्द खेड़ा, थाना सदर बाजार, सहारनपुर के रूप में हुई है। 20 नवंबर को नानौता पुलिस की टीम इलाके में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से संगम नहर के पास एक संदिग्ध के मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दानिश को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 260 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
जांच में सामने आया कि दानिश नानौता थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मुकदमें में वांछित था। अब ताजा बरामदगी के मामले में उसके खिलाफएनडीपीएस एक्ट के तहत एक और केस दर्ज किया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दानिश के खिलाफ सदर बाजार थाने में वर्ष 2025 में मारपीट और अन्य धाराओं में भी मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा नानौता थाने में एनडीपीएस एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पुलिस अब आरोपी से नशे की सप्लाई और उसके नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
यह कार्रवाई सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत की गई। अभियान का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना है। कार्रवाई थानाध्यक्ष विकास चारण के नेतृत्व में उपनिरीक्षक उपेन्द्र राणा और पुलिस टीम ने की। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)