डॉक्टर छुट्टी और शिविर में गए, मरीजों की लाइन लगी:फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में OPD खुलने पर पर्चा-आभा ID काउंटर पर लगी भीड़

Nov 02, 2026 - 13:21
0
डॉक्टर छुट्टी और शिविर में गए, मरीजों की लाइन लगी:फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में OPD खुलने पर पर्चा-आभा ID काउंटर पर लगी भीड़
फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में सोमवार को ओपीडी खुलने पर मरीजों की लंबी लाइन लगी। दो डॉक्टर छुट्टी पर थे और कुछ डॉक्टर दिव्यांग शिविर में गए थे। इससे मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में फर्रुखाबाद के अलावा दूसरे जिलों से भी मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। सोमवार सुबह 11 बजे तक पर्चा काउंटर पर पुरुषों और महिलाओं की लंबी लाइन थी। आभा आईडी बनवाने के लिए भी मरीज कतार में लगे थे। लोहिया अस्पताल में हर सोमवार को दिव्यांग शिविर लगता है। इसमें ईएनटी और हड्डी के डॉक्टरों के साथ अन्य डॉक्टर भी जाते हैं। सोमवार को अस्पताल के दो डॉक्टर छुट्टी पर थे। डॉ. अभय श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने बताया कि 100 मरीजों में से 70 वायरल बुखार के मरीज आ रहे हैं। सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने बताया कि दिव्यांग शिविर के चलते थोड़ी समस्या हुई। मरीजों को इलाज मिले, इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User