वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम का 98% काम पूरा:2 दिसंबर को उद्घाटन की तैयारी,जय शाह और राजीव शुक्ला जल्द ही करेंगे निरीक्षण

Nov 02, 2026 - 13:21
0
वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम का 98% काम पूरा:2 दिसंबर को उद्घाटन की तैयारी,जय शाह और राजीव शुक्ला जल्द ही करेंगे निरीक्षण
गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य 98 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अब खेल प्रेमियों को यहां पहले मैच का इंतजार है। स्टेडियम का उद्घाटन 2 दिसंबर को कराने की तैयारी है। इस दौरान पास में स्थित सद्गुरु आई हॉस्पिटल का भी शुभारंभ हो सकता है। हालांकि, उद्घाटन की तारीख पर अभी आधिकारिक मुहर लगना बाकी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष जय शाह और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला 18 से 20 नवंबर के बीच वाराणसी पहुंचकर स्टेडियम का निरीक्षण कर सकते हैं। उनके दौरे को देखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पहले 3 तस्वीर देखें दिसंबर में अंडर-19 टूर्नामेंट की तैयारी स्टेडियम में दिसंबर में अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट कराने की योजना है। पहला मुकाबला 3 से 6 दिसंबर और दूसरा 11 से 14 दिसंबर के बीच आयोजित हो सकता है। उद्घाटन के बाद यहां क्रिकेट का रोमांच शुरू होने की उम्मीद है। भगवान शिव की थीम पर बना स्टेडियम करीब 451 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह स्टेडियम काशी की संस्कृति और भगवान शिव की थीम पर आधारित है। यहां डमरू, त्रिशूल, चंद्रमा और बेलपत्र की आकृतियां देखने को मिलेंगी। दर्शक दीर्घा की सीढ़ियां बनारस के घाटों की तर्ज पर तैयार की गई हैं। दिव्यांग दर्शकों के लिए लिफ्ट की सुविधा भी दी गई है। 20 मिनट में मैदान से हटेगा बारिश का पानी प्रोजेक्ट डायरेक्टर सरोज शुक्ला के मुताबिक, स्टेडियम में बारिश के पानी की निकासी के लिए आधुनिक व्यवस्था की गई है। तेज बारिश के बाद भी मैदान से पानी निकालकर इसे करीब 20 मिनट में दोबारा खेलने योग्य बनाया जा सकेगा। बारिश का पानी दो तालाबों तक पहुंचाया जाएगा। स्टेडियम में पानी को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) भी बनाया गया है। इसके अलावा आग लगने की स्थिति में सेंसर आधारित स्प्रिंकलर सिस्टम और आधुनिक फायर सेफ्टी व्यवस्था स्थापित की गई है। 100 टन की त्रिशूलनुमा फ्लडलाइट स्टेडियम में त्रिशूल के आकार की चार फ्लडलाइट लगाई गई हैं। प्रत्येक फ्लडलाइट का वजन करीब 100 टन बताया गया है। इन्हें पांच चरणों में स्थापित किया गया है और फिलहाल इनके परीक्षण का काम पूरा हो गया है। स्टेडियम के नाम को लेकर भी चार से पांच विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही इसके नाम और उद्घाटन की तारीख पर आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User